श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर की लीला में सीता स्वयंवर का मंचन करते कलाकार। स्त्रोत: आयोजक
रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में चल रही आदर्श रामलीला में सोमवार रात सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि गुरु विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को शिक्षा के लिए वन में ले जाते हैं। वहां श्रीराम ताड़का और अन्य राक्षसों का वध करते हैं। गुरु विश्वामित्र दोनों भाइयों को मिथिलापुरी लेकर पहुंचते हैं। यहां गुरु की आज्ञा से श्रीराम शिव धनुष तोड़ देते हैं और सीता और श्रीराम का विवाह होता है। रामलीला का शुभारंभ रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के पूर्व प्रधान नवीन अदलखा ने किया। ।