फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल फाटक हम सब की समस्या, राजनीति मत करो

Sun, 22 May 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
फाटक की समस्या का समाधान कराओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास शनिवार को शहर के डबल फाटक पर भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर महिलाएं विधायक से ठोस आश्वासन देने पर अड़ी रही तो उन्होंने कहा कि डबल फाटक हम सब की समस्या है, इस पर राजनीति मत करो। उन्होंने लोगों से कहा कि रेलमंत्री से मिलकर इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान कई लोगों ने विधायक से समस्या के संबंध में सवाल जवाब किए, जिनके उन्होंने उत्तर दिए। गौरतलब है कि धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने वाले वार्ड पार्षद सत्यनारायण एवं अमृत कला टिकानिया पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से जुड़े रहे हैं।

दूसरे दिन भी बंद रही डबलफाटक मार्केट एसोसिएशन
शहर के डबल फाटक 58-बी पर फाटक के पास से तीन फीट रास्ते की मांग को लेकर आसपास के कॉलोनीवासी 13 मई से प्रदर्शन कर कर रहे हैं। 14 मई को पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के आमने-सामने होने के बाद प्रदर्शन स्थगित हो गया था। लेकिन 19 मई को एडीआरएम एचसी मीणा से मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों एवं डबल फाटक एसोसिएशन की ओर से मार्केट बंद कर शुक्रवार से हड़ताल का आह्वान कर दिया गया था। डबल फाटक पर दो दर्जन से अधिक दुकानें भी पिछले दो दिन से बंद है।
विज्ञापन


रास्ता खुलवाना मेरे हाथ में नहीं है: विधायक
विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि मैं रास्ता खुलवाना मेरे हाथ में नहीं है, मैं तुम्हारे साथ हूं तथा समाधान के लिए कहीं भी जाने के लिए तैयार हूं। प्रदर्शकारी रिटायर्ड अधिकारी ने कहा कि डीसी ने यहां पर साइकिल एवं बाइक के लिए अनुमति दे दी थी,लेकिन एक ही दिन बाद रास्ते को पूरी तरह से बंद करा दिया गया। इस पर विधायक ने कहा कि डीसी से वह अभी बात कर लेंगे, लेकिन रेलमंत्री से समय लेकर उनसे मिलने जाएंगे।

विधायक जी बेटियों को चार किमी. ज्यादा चक्कर लगाना पड़ रहा है
भारी संख्या में धरने पर बैठी महिला प्रदर्शनकारियों ने विधायक से कहा कि शहर के डबल फाटक पार विकास नगर, आदर्श नगर, गुलाबी, बाग, अजय नगर, कंकरवाली, यादव नगर एवं शिव कॉलानी सहित दर्जनों कॉलोनी एवं दर्जनों गांव हैं। उन्होंने कहा कि डबल फाटक से प्रतिदिन पचास हजार से ज्यादा लोगों आवागमन होता है।

विधायक जी फाटक बंद होने से स्कूल में जाने वाली हमारी बेटियों को चार किमी. से ज्यादा का चक्कर लगाना पड़ रहा है। आप हमारे नुमाइंदे हैं, इसलिए रास्ता दिलवाना आपकी जिम्मेदारी है। हम धरने पर तब तक बैठे रहेंगे, जब तक हमें रास्ता नहीं मिल जाता है। उन्होंने कहा कि विधायक जी आज तो हम छाया मेें बैठे हैं, लेकिन कल से धूंप में बैठेंगे। महिला प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व कर रही वार्ड-30 की पार्षद अमृतकला टिकानिया ने कहा कि यहां हम सब लोग घर छोड़कर मजबूरी में धरने पर बैठे हैं। यहां पर कोई राजनीति नहीं करने आया है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें रास्ता नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें