फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर-घर कूड़ा उठाने का टेंडर रद्द

Sun, 19 Jan 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धारूहेड़ा की तरफ से डोर-टू-डोर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं संग्रहण के लिए पाली की एक फर्म का टेंडर रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय 16 जनवरी को एक आधिकारिक पत्र क्रमांक-187 के माध्यम से लिया गया है।
खंड कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले इस कार्य के लिए एक फर्म को जिम्मेदारी दी गई थी। कहना है कि पंचायतों से प्राप्त रिपोर्ट में फर्म का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है। इसके साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों ने इस कार्य को अपने स्तर पर संचालित करने की इच्छा भी व्यक्त की थी। संबंधित फर्म को भी इस निर्णय की जानकारी देते हुए सूचित किया गया है कि उनका टेंडर 16 जनवरी से रद्द कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में यह भी बात सामने आ रही है कि जब संबंधित फर्म ठीक प्रकार से काम नहीं कर रही थी तो पहले ही टेंडर क्यों नहीं रद्द किया गया।
विज्ञापन

53 पंचायतें धारूहेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आती हैं। मौजूदा समय में हर गांव में कूड़े के जगह-जगह पर ढेर लगे हुए हैं। साफ-सफाई न के बराबर है। ऐसे में लोग काफी परेशान हैं। अब ग्राम पंचायतें इस जिम्मेदारी को कितनी कुशलता से निभाती हैं और क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में कितनी सफल होती हैं, आने वाले दिनों में ही पता चला पाएगा।
विज्ञापन

आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी के लिए संबंधित सरपंच स्वयं जिम्मेदार होंगे। पंचायतों को इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें