फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को...

Thu, 23 May 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मतदान करने के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की ओर से घर-घर जाकर वोटर स्लिप और निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। इस बारे सभी विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि निमंत्रण पत्र में संलोग्न लिखा है ‘भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को’। उन्होंने बताया कि निमंत्रण पत्र को बड़े ही रचनात्मक ढंग से तैयार किया गया है जो मतदाताओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। विवाह के कार्ड के डिजाइन से प्रेरित कार्ड पर लिखा है कि हमारे लोकसभा चुनाव में मतदान करने जरूर-जरूर आना। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदान संबंधी पूरी प्रक्रिया दर्शाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें