फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होली पर पक्के रंग न लगाएं, पानी व्यर्थ न बहाएं

Mon, 10 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से होली पर कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इस दौरान पक्के रंग न लगाने और पानी व्यर्थ में न बहाने की अपील की गई। साथ ही होली का महात्म्य बताया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. दीपक यादव, नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव रहे। संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि होली के त्योहार का पौराणिक महत्व है। होलिका को ब्रह्मा जी का वरदान था कि अग्नि उसे जला नहीं सकती। वह भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। भक्त प्रह्लाद को भगवान पर पूरा विश्वास था। परिणाम यह हुआ कि भक्त प्रह्लाद की रक्षा हुई और होलिका जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

नव प्रेरणा के जिला प्रधान हरीश मलिक, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। इन दिनों किसान फसलों को लहलहाते हुए देखकर प्रभु का धन्यवाद करते हैं व मिलजुलकर गुलाल, चंदन का तिलक लगाकर व गुलाब की पंखुड़ियां एक-दूसरे पर डाल कर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। महिला प्रधान निशा सीकरी, शिक्षाविद प्रीति कपूर व सुनीता आर्य ने कहा कि हम होली पर एक-दूसरे को पक्के रंग न लगाएं। गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी को व्यर्थ ना बहाएं। डॉक्टर सपना यादव ने सभी को व्यायाम कराया। तन्वी, ओजस्वी, पूर्वांशी व माहिरा ने भजन सुना कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इस मौके पर बॉबी चांदना, पर्यावरणविद् भारत भूषण राजपाल, शिक्षाविद यतीश सिंहल, राजेंद्र गेरा व लक्ष्मी नारायण अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में सुदर्शन मेहंदीरत्ता, त्रिलोक चावला, अमित गुप्ता, कपिल कपूर, सोनिया कपूर, प्रशांत पारीक, राहुल, सत्यपाल शास्त्री ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें