फोटो : 17कृष्णा आदर्श शिक्षण संस्थान बहोतवास भोंदू में आयोजित उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह म
रेवाड़ी। कृष्णा आदर्श शिक्षण संस्थान बहोतवास भोंदू में आयोजित उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में रवि प्रकाश को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने कहा कि बेहतरीन सेवा के लिए समाज की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया जाना चाहिए। रवि प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार जलवा ने कहा कि रविप्रकाश के कार्यों की प्रशंसा की। सभी वक्ताओं ने पूर्व पार्षद अमित यादव एवं आदर्श शिक्षा संस्थान के चेयरमैन कृष्णा द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह करने की प्रशंसा की। इस अवसर पर सरपंच कर्मबीर, रोहतास पंच, सुल्तान सिंह, मनोहर प्रधान, अमरसिंह, करतार सिंह, महावीर पूर्व सरपंच, बिरेंद्र सिंह, मास्टर ज्ञानचंद, डॉक्टर बलवान, डॉक्टर अशोक कुमार, कैप्टन लालचंद, मास्टर मुकेश मौजूद रहे।