रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित केएलपी काॅलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से चल रहे पांच दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन केएलपी कॉलेज, अहीर कॉलेज और वाईडीसी महेंद्रगढ़ का दबदबा रहा।
केएलपी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने मैच का शुभारंभ किया। पहले मैच में केएलपी कॉलेज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 196 रन का लक्ष्य आरपीएस कॉलेज बलाना के समक्ष रखा। जवाब में आरपीएस कॉलेज बलाना की टीम 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना पाई। मैन ऑफ़ द मैच रहे केएलपी कॉलेज के सचिन ने 67 रन बनाए। डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि प्रतियगिता में काफी रोमांचक मैच हुए हैं। 㯈