फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घरेलू सिलिंडर का हो रहा कॉमर्शियल इस्तेमाल, प्रशासन बेखबर

Sun, 15 Mar 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में ​जेल रोड पर लगी रेहड़ियों पर प्रयोग हो रहे घरेलू सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का खुलेआम कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों में खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेता धड़ल्ले से घरेलू सिलिंडरों का उपयोग कर रहे हैं। इसके चलते आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दावों में प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया है, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिले में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति पहले ही सीमित बताई जा रही है। ऐसे में जब घरेलू सिलिंडर कॉमर्शियल कामों में इस्तेमाल किए जाते हैं तो आम परिवारों के लिए गैस सिलिंडर प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है।
कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा और इसके लिए बार-बार गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

शहर में यहां पर हो रहा खुलेआम इस्तेमाल

शहर के नाईवाली चौक, बावल चौक, आंबेडकर चौक, बीएमजी मॉल, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी, आजाद चौक, साधूशाह, प्रजापति चौक, झज्जर चौक, रेलवे चौक, रेलवे स्टेशन के बाहर मार्केट, राव तुलाराम पार्क के पास, शिव चौक, जेल रोड सहित अन्य स्थानों पर रेहड़ी व फूड स्टॉल लगाने वाले कई विक्रेता घरेलू सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

कुछ दिन पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने अभियान चलाकर ऐसे कुछ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जो घरेलू सिलिंडरों का कॉमर्शियल उपयोग कर रहे थे। विभाग की ओर से सिलिंडर जब्त करने और चालान काटने की कार्रवाई भी की गई थी।

कई स्थानों पर बंद नजर आई रेहड़ियां

जेल रोड व रेलवे चौक क्षेत्र में गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण शनिवार को कई खाद्य सामग्री बेचने वाली रेहड़ियां बंद नजर आईं। रेहड़ी संचालक भगत सिंह का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सिलिंडर की कमी के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है और रोजाना की कमाई भी ठप हो रही है। उन्होंने प्रशासन से गैस की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।

खाड़ी देशाें में युद्ध की परिस्थितियों के चलते एलपीजी आपूर्ति बाधित होने की जो भी अफवाहें सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही हैं वे पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं। जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी गैस एजेंसियों के पास मांग के अनुसार उक्ति मात्रा में सिलेंडर मौजूद हैं तथा आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।
- नितिश कुमार सिंगला, डीएफएससी, जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति

रेवाड़ी। शहर में जेल रोड पर लगी रेहड़ियों पर प्रयोग हो रहे घरेलू सिलिंडर। संवाद

रेवाड़ी। शहर में जेल रोड पर लगी रेहड़ियों पर प्रयोग हो रहे घरेलू सिलिंडर। संवाद

रेवाड़ी। शहर में जेल रोड पर लगी रेहड़ियों पर प्रयोग हो रहे घरेलू सिलिंडर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें