फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में बास्केटबॉल कोच का अभाव, खिलाड़ी परेशान

Sun, 15 Mar 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में बास्केटबॉल के दो कोर्ट बने हुए हैं लेकिन लंबे समय से प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं होने के कारण यहां खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। कोच के अभाव में कोर्ट की स्थिति भी धीरे-धीरे खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि यदि नियमित कोच की व्यवस्था हो जाए तो न केवल अभ्यास बेहतर होगा बल्कि मैदान का रख-रखाव भी सही तरीके से हो सकेगा। स्टेडियम में बने बास्केटबॉल कोर्ट की हालत भी ठीक नहीं है। गोल पोस्ट की जाली तक गायब हो चुकी है और मैदान कई स्थानों से टूटने लगा है।
लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों का कहना है कि नियमित निगरानी और देखरेख के अभाव में कोर्ट की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन


कोच नहीं, इसलिए कम हो रही प्रैक्टिस
बास्केटबॉल खिलाड़ी अजय, राहुल, अंकित का कहना है कि कोच के बिना खेल में सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कुछेक खिलाड़ी ही कभी-कभार अभ्यास करते दिखाई देते हैं। नियमित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारी न होने के कारण इस खेल में जिले को अपेक्षित मेडल भी नहीं मिल पा रहे हैं। खिलाड़ियों और अभिभावकों का कहना है कि अगर यहां कोच की नियुक्ति हो जाए तो कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकते हैं।

जिन खेलों के प्रशिक्षक नहीं हैं, उनकी डिमांड जल्द ही फिर से भेजी जाएगी। प्रशिक्षक मिलने पर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस में और सुधार आएगा। समय-समय पर विभाग को कोच की मांग भेजी जाती है।
विज्ञापन

- ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी

रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें