रेवाड़ी। काली पट्टी बांधकर विरोध जताते आईएमए रेवाड़ी के चिकित्सक। स्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। घरौंडा के सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सक के साथ हुई अभद्रता की घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों ने शनिवार काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि चिकित्सक दिन-रात समाज की सेवा में लगे रहते हैं और मरीजों के जीवन को बचाने के लिए कार्य करते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। आईएमए की मुख्य संरक्षक डॉ. नीलम यादव ने भी घटना की निंदा की। वहीं डॉ. पूनम यादव और डॉ. शिव रतन यादव ने प्रशासन से मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की। इस दौरान डॉ. शिव रतन यादव, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. दीपक यादव, डॉ. नीलम यादव, डॉ. पूनम यादव और आईएमए की महासचिव डॉ. पूजा अनेजा सहित अन्य कई चिकित्सक मौजूद रहे।