फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली विस्फोट पर चिकित्सक बोले- कुछ लोगों की गलती पूरे पेशे को बदनाम कर देती है, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो

विज्ञापन
डॉ. दीपक यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने दिल्ली में 10 नवंबर को हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। संगठन ने कहा है कि यह एक बेहद दुखद घटना है जिसने पूरे देश को दुख और आक्रोश से भर दिया है। इस मुश्किल समय में आईएमए पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
विज्ञापन

आईएमए (रेवाड़ी) के अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा ने कहा है कि कुछ रिपोर्टों में डॉक्टरों के कथित रूप से इस घटना में शामिल होने की बात सामने आई है जो अत्यंत निंदनीय है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी चिकित्सक का नाम इस मामले में सामने आता है और जांच में दोष सिद्ध होता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
ऐसे अमानवीय कार्य न केवल समाज के भरोसे को तोड़ते हैं बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं। संगठन का कहना है कि वह न्याय, ईमानदारी और चिकित्सा पेशे की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

-
दिल्ली विस्फोट में अगर किसी डॉक्टर का हाथ है तो यह बेहद शर्मनाक है। डॉक्टर समाज का भरोसा होते हैं। ऐसे मामले पूरे चिकित्सा समुदाय की छवि को खराब करते हैं। मेरी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। -डॉ. दीपक यादव, पूर्व प्रधान, आईएमए रेवाड़ी


हम सब डॉक्टरों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर कोई डॉक्टर उस भरोसे को तोड़ता है तो यह बहुत गलत है। देश को भरोसा दिलाने के लिए डॉक्टरों को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। -डॉ. प्रशांत यादव
-
अगर कोई डॉक्टर अमानवीय काम में शामिल पाया जाता है तो वह डॉक्टर कहलाने के ही लायक नहीं है। ऐसे मामलों की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और दोषी को सजा मिलनी चाहिए ताकि ईमानदार डॉक्टरों की छवि सुरक्षित रहे। -डॉ. रामबाबू यादव

कुछ लोगों की गलती पूरे पेशे को बदनाम कर देती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मुश्किल समय में आईएमए पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। -डॉ. दीपक शर्मा, प्रधान, आईएमए रेवाड़ी

डॉ. दीपक यादव

डॉ. दीपक यादव

डॉ. दीपक यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें