धारूहेड़ा। डूंगरवास स्थित बाबा रूपदास मंदिर के पीछे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जौनावास निवासी 34 वर्षीय पंकज कुमार ने शिकायत में बताया कि 29 जून को उन्हें फोन कर डूंगरवास बुलाया गया। वहां मौजूद तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उसके हाथ-पैरों पर नुकीले हथियार से चोटें पहुंचाई गईं। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए पहले नागरिक अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।