फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की सेवा में जीवन समर्पित करते हैं डॉक्टर : डॉ. नीरज

विज्ञापन
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते डॉक्टर व सीए। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्रीराम एवं विवेकानंद शाखा ने संयुक्त रूप से डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में चिकित्सकों और सीए को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसे शाखाओं के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
मुख्य अतिथि आईएमए के डॉ. नीरज यादव ने डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं। सीए निकुंज अग्रवाल ने सीए डे के महत्व पर जानकारी दी जबकि सीए जतिन सैनी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉक्टरों और सीए को शॉल और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पर्यावरण संदेश के रूप में पौधे भेंट किए गए। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें