फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल से नशे के इंजेक्शन बरामद, बीएएमएस डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
नशे के इंजेक्‍शन बेचने के आरोप में डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जिले में नशे के कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सीआईए रेवाड़ी की टीम को वीरवार को बड़ी सफलता हाथ लग गई। पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन के निर्देश पर सीआईए टीम ने झज्जर रोड फ्लाईओवर के पास वर्मा अस्पताल पर छापा मारकर अस्पताल संचालक बीएएमएस डॉक्टर राजेश वर्मा को नशे के इंजेक्शन बेचते पकड़ लिया। उसके कब्जे से 24 इंजेक्शन बरामद हुए है। कार्रवाई के दौरान सीआईए टीम के साथ ड्रग्स अधिकारी भी शामिल रहे। बता दें कि सेना भर्ती के दौरान दौड़ में शामिल होने आए युवाओं के दर्द निवारक इंजेक्शन इस्तेमाल करने की सूचनाएं मिली थी, जिस पर अमर उजाला ने पड़ताल करते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से छापा था।
विज्ञापन

शहर में नशे और दर्द निवारक दर्द निवारक दवाओं के इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एसपी नाजनीन भसीन के दिशा निर्देश पर सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्यासागर, एएसआई रजनीश, प्रधान सिपाही योगेश व सिपाही रमेश व ड्रग्स अधिकारी अमनदीप चौहान की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते झज्जर रोड फ्लाईओवर के पास स्थित वर्मा अस्पताल पर रेड कर नशे के इंजेक्शन बेचते हुए आरोपी डॉक्टर को काबू किया। पुलिस ने मौके से नशे के 24 इंजेक्शन बरामद किए। कार्रवाई के दौरान टीम ने बीएएमएस डॉ. राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान स्टॉक रजिस्टर और अस्पताल चलाने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन आरोपी डॉक्टर उपलब्ध नहीं करा पाया। छापे के दौरान बरामद किए गए इंजेक्शन की जांच की गई तो वह सभी नशे के पाए गए, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आते है। आरोपी डॉक्टर राजेश वर्मा के खिलाफ शहर थाना में धारा 22बी/61,85 एनडीपीएस एक्ट तथा 18सी ड्रग्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गुरुवार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अपराधियों और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ-साथ जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर ही है। आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नाजनीन भसीन, एसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें