फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओपीडी से चिकित्सक नदारद, कड़ाके की ठंड में इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी थी। सुबह कुछ देर तक चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। इसके बाद वह ओपीडी छोड़कर चले गए। दोपहर करीब 12:30 बजे पीएमओ की दखल के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को देखना शुरू किया। हालांकि चिकित्सक का कहना था वह उपचाराधीन मरीजों की देखभाल के लिए राउंड पर थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे ओपीडी खुलते ही मरीजों की लंबी लाइनें पर्चा काउंटर के बाहर लगनी शुरू हो गईं। सुबह 11 बजे तक चिकित्सक ओपीडी में बैठे। उसके बाद वह दोपहर के समय ओपीडी छोड़कर निकल गए। अमर उजाला टीम ने दोपहर में 12 बजे ओपीडी का जायजा लिया। इसमें बाल एवं शिशु रोग विभाग के चिकित्सक नदारद मिले। चिकित्सक के कक्ष के बाहर मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे थे। कड़कड़ाती ठंड में मरीज ठिठुरते दिखाई दिए। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मरीजों ने बताया कि सोमवार को वह करीब 10 बजे से 12 बजे तक सर्दी में वार्ड के बाहर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करते रहे। इसके बाद डॉक्टर आए, ऐेसे में कई मरीज परेशान होकर घर लौट गए। मरीजों ने जब कक्ष के अंदर बैठे कर्मचारियों से डॉक्टर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर राउंड पर हैं।
विज्ञापन

प्रतिक्रिया
ओपीडी में 9:30 बजे से डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक नहीं आए हैं। मेरे साथ छोटा बच्चा है, जो मरीज है। इस कंपकंपाती सर्दी में वह सुबह से बैठा है, बैठे-बैठे ठिठुर रहा है। अगर अभी उपचार हो जाता तो घर चले जाते। ऐसे में बच्चे को परेशानी नहीं आती।
-जीवन कुमार
----------------
ओपीडी में करीब 2 घंटे से बैठी हूं, लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं आया। कक्ष के अंदर बैठे कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर अभी राउंड पर हैं, लेकिन 2 घंटे तक इंतजार करने के बावजूद भी वह नहीं आए। साथ छोटा बच्चा है, जिसकी तबीयत काफी खराब है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

- नीतू कुमारी
-----------------
वर्जन:
चिकित्सक राउंड पर गए हुए थे। वहां उनको ज्यादा समय लग गया था। मरीजों को आगे से कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-डॉ. जय भगवान जाटान, पीएमओ नागरिक अस्पताल।
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें