फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फैलाकर निवेशकों को भ्रमित न करें : सीटीएम

Thu, 04 Apr 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) लोकेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन को पीएसीएल के निवेशकों का पैसा लौटाने (रिफंड) से संबंधित आवेदन प्राप्त करने बारे निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। यह किसी असामाजिक द्वारा झूठी खबर वायरल की गई है। उन्होंने जिले के निवेशकों से आह्वान किया कि वे पीएसीएल रिकवरी से संबंधित आवेदन जमा करवाने के लिए लघु सचिवालय में न आएं।
विज्ञापन

सीटीएम का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा इस बारे संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। इस बारे जो भी आदेश मिलेंगे उस बारे निवेशकों को सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने निवेशकों से आह्वान किया कि वे अभी आवेदन जमा कराने के चक्कर में अपने धन व समय की बर्बादी न करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को इस बारे निर्देश मिलेंगे तो निवेशों को सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि वे इस बारे में अफवाह फैलाकर निवेशकों को भ्रमित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें