फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंगूठा अंदर दबाकर न निकालें पशु का दूध व

Sun, 02 Jun 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पशु का दूध निकालते पशुपालक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
कुंड। विश्व दुग्ध दिवस पर पशु अस्पताल में पशुपालकों को स्वस्छ एवं स्वस्थ दूध उत्पादन की बारीकियों के बारे में बताया गया। पशु चिकित्सक डॉ. नवनीत ने कहा कि आज के युग में जहां हर घर के रसोई का मुख्य खर्चा दूध एवं दूध से बने पदार्थ पर निर्भर करता हैं, वही इनमें मिलावट एक चुनौती के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन

पशु से दूध आमतौर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ निकलता है, लेकिन दूध निकालने वाले की अज्ञानता के कारण दूध संक्रमित हो जाता है। संक्रमित दूध जल्दी खराब हो जाता है तथा यह दूध दूरस्थ शहरों के उपभोक्ताओं तक ठीक से नहीं पहुंच पाता। दूषित दूध से उपभोक्ता कई बार भयंकर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि स्वच्छ दूध ही स्वस्थ दूध हैं, जिसमें पशुपालकों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।
इसके लिए सर्वप्रथम पशु स्वस्थ होना चाहिए। पशुपालक ध्यान दें की उसके पशु को संक्रामक रोगों न हो, विशेष रूप से नए पशु खरीदें तब पशु का टीबी, ब्रुसेला एवं जेडी रोग का टेस्ट जरूर करवाएं। इन टेस्ट के लिए पशुपालक लुवास यूनिवर्सिटी के पशु जनस्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिलों में स्थापित पशु रोग जांच प्रयोगशाला में संपर्क करेंं।प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें