फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे पर आधारित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम

Tue, 09 Sep 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 23प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व प्रोफेसर। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में ड्रग फ्री हरियाणा थीम पर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नशे पर आधार पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में नशे से दूर रहना चाहिए।युवा रेड क्रॉस की कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों तथा उनके शिक्षकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दीपक वर्मा ने कहा कि नशा विद्यार्थियों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि पर गंभीर असर डालता है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य और एचआईवी एड्स से संबंधित सभी बीमारियों की काउंसलिंग निशुल्क उपलब्ध है और जल्द ही नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान दिव्या (यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज), द्वितीय निधि वर्मा (यदुवंशी डिग्री कॉलेज), तृतीय सपना कुमारी (आईजीयू, एमबीए) ने प्राप्त किया।
रील मेकिंग में प्रथम स्थान रजत एवं टीम (आईजीयू), भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल (यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल) और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यदुवंशी डिग्री कॉलेज, महेंद्रगढ़। प्रोफेसर करण सिंह ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें