फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 26-27 अगस्त को होगी जिला योगासन खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। छठी जिला योगासन खेल प्रतियोगिता 26 और 27 अगस्त को राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-18 में होगी। योगासन रेवाड़ी एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता राजकीय महिला महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा योगासन खेल संघ के महासचिव एवं योगासन रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर ने की। संचालन सचिव नितिन कुमार ने किया।
प्रतियोगिता निदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चार स्पर्धाएं होंगी। इनमें पारंपरिक योगासन, कलात्मक एकल, कलात्मक जोड़ी और तालात्मक जोड़ी शामिल हैं। एक खिलाड़ी अधिकतम दो स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा। सह सचिव डॉ. राकेश छिल्लर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रथम तीन स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र मिलेंगे।
डॉ. युद्धवीर ने कहा कि प्रतियोगिता निष्पक्ष तरीके से होगी। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या ज्योति यादव का सहयोग के लिए आभार जताया। बैठक में कोषाध्यक्ष प्रेमवती, डॉ. राजकुमार, योगाचार्य धर्मेंद्र, प्रियंका, मोनिका, अनीश कुमार और दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


10 से 55 वर्ष तक के महिला और पुरुष खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
सचिव नितिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष तक के महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके लिए छह आयु वर्ग बनाए गए हैं। सब-जूनियर वर्ग में 10 से 14 वर्ष, जूनियर में 14 से 18 वर्ष और सीनियर में 18 से 28 वर्ष के खिलाड़ी शामिल होंगे। सीनियर-ए में 28 से 35 वर्ष, सीनियर-बी में 35 से 45 वर्ष और सीनियर-सी में 45 से 55 वर्ष के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें