फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिलास्तर पर ट्रायल कल से

Fri, 07 Jun 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ (पुरुष व महिला) ओपन कैटेगरी में 24 खेल प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल 8 से 10 जून तक होंगे।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मदन पाल ने बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को सुबह 7 बजे आना होगा। खिलाड़ियों को अलग-अलग तिथि व स्थान अनुसार अपने साथ आधार कार्ड, फोटो व रिहायशी प्रमाण पत्र की कॉपी लेकर आना होगा। ट्रायल में केवल जिले के रहने वाले या पढ़ने वाले खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ियों को इलका प्रमाण देना होगा।
विज्ञापन

तीरंदाजी का ट्रायल भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नांगल मुंदी में 9 जून के सुबह 7 बजे, एथलेटिक का राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में 10 जून को सुबह 6 बजे, बैडमिंटन का सामुदायिक भवन, मॉडल टाउन रेवाड़ी में 8 जून को सुबह 7 बजे, मुक्केबाजी का एमजे अग्रसेन स्कूल रेवाड़ी में 10 जून को सुबह 7 बजे, बास्केटबाॅल का राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में 8 जून सुबह 7 बजे, साइकिलिंग का राव तुलाराम स्टेडियम में 8 जून को सुबह 7 बजे, कयाकिंग और कैनोइंग का राव तुलाराम स्टेडियम में 8 जून को सुबह 7 बजे, फैंसिंग का राव तुलाराम स्टेडियम में 10 जून को सुबह 7 बजे, फुटबॉल का राव तुलाराम स्टेडियम में 10 जून को सुबह 7 बजे, जिम्नास्टिक का राव तुलाराम स्टेडियम में 10 जून को सुबह 7 बजे, हॉकी का खेल स्टेडियम, कंवाली में 10 जून को सुबह 7 बजे, जूडो का राव तुलाराम स्टेडियम में 8 जून को सुबह 7 बजे, कबड्डी (एनएस) का राव तुलाराम स्टेडियम में 10 जून को सुबह 7 बजे, रोविंग का राव तुलाराम स्टेडियम में 8 जून सुबह 7 बजे ट्रायल होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार टेनिस का राव तुलाराम स्टेडियम में 8 जून को सुबह 7 बजे, शूटिंग का राव शूटिंग अकादमी रेवाड़ी में 8 जून को सुबह 7 बजे, तैराकी का केसरी स्विमिंग पूल रोहड़ाई में 8 जून को सुबह 7 बजे, टेबल टेनिस का सामुदायिक केंद्र आनंद नगर रेवाड़ी में 10 जून को 7 बजे, कुश्ती का खेल स्टेडियम बावल में 10 जून को सुबह 7 बजे, वेट लिफ्टिंग का जीएलएच स्कूल रेवाड़ी में 10 जून सुबह 7 बजे, वाॅलीबाॅल का राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में 10 जून सुबह 7 बजे, हैंडबॉल का राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में 10 जून सुबह 7 बजे, ताइक्वांडो का स्वरांजलि स्कूल रेवाड़ी में 9 जून को सुबह 7 बजे और क्रिकेट का साई क्रिकेट अकादमी महेन्द्रगढ़ रोड रेवाड़ी में 9 जून को सुबह 7 बजे ट्रायल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें