फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज होगा जिला स्तरीय रंगोत्सव, सरकारी शिक्षक दिखाएंगे कलात्मक प्रतिभा

Sat, 24 Oct 2026 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए रविवार को जिला स्तरीय रंगोत्सव 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे सेक्टर-4 स्थित जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कार्यालय में होगी। इसमें विभिन्न कलाओं से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे शिक्षक भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय की ओर से इस संबंध में जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक संसाधन समन्वयकों और सीआरसी प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे शिक्षकों को कार्यक्रम की सूचना देने और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
यह आयोजन हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) पंचकूला के राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में किया जाएगा।
विज्ञापन

रंगोत्सव का उद्देश्य शिक्षकों की रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षकों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विद्यालयों में कला आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रचनात्मक बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें