फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 26 से 28 अप्रैल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शतरंज संघ, रेवाड़ी की ओर से 14वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 26, 27 एवं 28 अप्रैल को धारूहेड़ा स्थित एक निजी स्कूल में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-9, 13, 15, 19 एवं सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अप्रैल को 10 बजे किया जाएगा। इसके बाद 27 एवं 28 अप्रैल को अंडर-9, 13, 15 एवं 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला शतरंज संघ के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण 24 अप्रैल तक करवाना अनिवार्य होगा।
यह प्रतियोगिता रेवाड़ी जिले की शतरंज टीम के चयन के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चयनित खिलाड़ी आगामी 30वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो पंचकूला में अंडर -13 एवं अंडर-19 वर्ग के लिए तथा झज्जर में अंडर-9 एवं अंडर-15 वर्ग के लिए आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष त्रिवेंद्र गुप्ता द्वारा किया जाएगा। वहीं 28 अप्रैल को सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें