रेवाड़ी। लोहड़ी पर्व जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वधवा ने अधिवक्ताओं को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर लाल गुप्ता एवं केआर खुराना ने लोहड़ी पर्व के लिए विशेष आयोजन किया था। इसमें पवित्र अग्नि जलाकर प्रसाद वितरित किया गया और सभी अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कोर्ट में कार्यरत सभी अधिवक्ताओं ने पहुंचकर सभी ने खुशी जाहिर करते हुए वकीलों के द्वारा आयोजित इस पर्व में हिस्सा लिया।
अधिवक्ताओं ने मूंगफली, रेवड़ी व गजक बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। वरिष्ठ अधिवक्ता केआर खुराना ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाते रहे हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को बुलाकर सम्मानित किया और सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से पर्व की न्यायिक अधिकारियों को बधाइयां दी।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी नंदवानी, परमानेंट लोक अदालत की सदस्य सुदेश ढिल्लों, नरेश चौहान, प्रधान विश्वामित्र यादव, कैलाश यादव, जसवीर यादव, कोषाध्यक्ष चिराग शर्मा, महेंद्र चक्रवर्ती, दिलीप अरोड़ा, राजकुमार गेरा, अनिल कुमार अत्रि त्रिलोकचंद टोंगड़, सुभाष खुराना, अश्वनी तिवारी, ललिता भारती आदि शामिल रहे।