राज्य युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो रही रेवाड़ी की टीम। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। इंद्रधनुष सभागार पंचकूला में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राज्य युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए रेवाड़ी के प्रतिभागियों का दल रवाना हुआ।
जिला समन्वयक अधिकारी व प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले से 42 प्रतिभागी कुल 8 विधाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 3 दिन तक चलने वाले इस राज्यस्तरीय महोत्सव में जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। संवाद