फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंदिर परिसर में सीवर का पानी घुसने के मामले में पल्ला झाड़ा

Mon, 08 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित बड़ा तालाब हनुमान मंदिर परिसर में मार्च सीवर का पानी घुसने के मामले में नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग ने एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसका कारण गुर्जरवाड़ा की अक्कू वाली गली में गोबर बहाने से सीवर का ब्लॉक होना बताया है।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद ने जलनिकासी के लिए डाली गई लाइन को सर्कुलर रोड की मेन लाइन से जोड़ने के लिए टेंडर जारी नहीं होने का खुलासा किया है। दोनों विभागों ने 18 मार्च को मंदिर परिसर में सीवर का पानी घुसने को अधिक बारिश होने का कारण बताया है। यह भी कहा है कि तालाब में दूषित पानी की निकासी रोकने के कारण पानी मंदिर परिसर में घुस गया था।
मामले में अधिवक्ता अश्वनी तिवारी ने जब सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से सूचना मांगी तो पुलिस ने दी गई सूचना में बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने मोहल्लावासियों की ओर से गोबर डालने के कारण सीवर लाइन बाधित हुआ। यह कहा कि विभाग के कर्मचारी समय-समय पर सफाई करते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सीवर लाइन का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है। पहले दूषित पानी तालाब में जाता था लेकिन पीडब्ल्यूडी ने तालाब के जीर्णोद्धार के समय इस पानी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें