फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर की चर्चा

Mon, 26 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों के हितों पर एक सुर में जोर देते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन-26 जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, कवियों और लेखकों के साथ मिलकर जनहित और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी ज्वलंत मांगों पर चर्चा की। कार्यक्रम राव तुलाराम चौक के पास आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बुद्धिजीवियों ने कहा कि मंच की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के हित में उठाई जा रही मांगें जायज हैं। डेडिकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, हेल्पलाइन सुविधा, निशुल्क मेडिकल सुरक्षा और ट्रेनों, बस व हवाई यात्रा में 70 प्रतिशत की छूट, न्यायालयों और कार्यालयों में प्रोटोकॉल व्यवस्था, पूरी तरह जायज और समय की आवश्यकता है।
प्रधान अशोक ने कहा कि बुजुर्ग नागरिक परिवार, समाज और राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं लेकिन वर्तमान में उनकी सामाजिक और स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए मंच ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पास कर जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कवि एवं लेखक डॉ. शिवताज सिंह, सतीश गुप्ता, महेंद्र सिंह उद्धव, यशदीप कौशिक, मास्टर महेंद्र, विनय विनम्र, प्रो. मनु कुमार सहित अनेक बुद्धिजीवी और मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें