फोटो : 12वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित करते एसोसिएशन के पदाधिकारीगण। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरीज एसोसिएशन की ओर से आम बैठक का आयोजन किया गया।
यह निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष से 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वाले सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मेडिकल बीमा पॉलिसी सहित अन्य बीमा कंपनियों की पॉलिसियों पर भी चर्चा की गई।
यह बैठक पीएनबी अग्रणी बैंक कार्यालय अनाज मंडी में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जीत सिंह टाइगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत जिला सचिव नारायण सिंह तंवर द्वारा स्वागत भाषण से की गई।
इसके बाद वेद प्रकाश शर्मा के छोटे भाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में नए सदस्य सुरेंद्र सिंह एवं स्नेहलता गुप्ता का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ सदस्यों को शाॅल ओढ़ाकर व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित सदस्यों में स्नेहलता गुप्ता, एलआर कालड़ा, एनके कालड़ा, डीपी मेहरा, एनके जैन, ओपी वर्मा, एडी भटेजा और पीएल पंवार शामिल थे।