युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी साथ में शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा की अगुवाई में प्रवक्ता मंजू लता और बबीता के सहयोग से आयोजित युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
निर्णायक मंडल में प्रवक्ता हरीश चंद, भरत एवं सरिता शामिल रहे जिन्होंने विभिन्न समूहों के विचारों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम में 30 से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लेकर जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समावेश ग्राम विकास के प्रमुख मुद्दों पर विचार‑विमर्श किया और नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए।
हरीश चंद ने कहा कि आज प्रतिभागी छात्रों ने बेहतरीन भूमिका अदा की। ये कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व गुण के साथ उनके सर्वांगीण विकास को मंच प्रदान करते हैं।
डॉ. सचदेवा ने कहा कि यह आयोजन हमारे युवाओं की लोकतांत्रिक जागरूकता को सशक्त बनाता है और भविष्य के ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करता है। सरपंच की भूमिका में आशु एवं बिजली विभाग के उप मंडल अधिकारी की भूमिका में प्रिंस का रोल सर्वोत्तम रहा।