फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व सैनिकों और आश्रितों की समस्याओं पर चर्चा की

Wed, 22 Jul 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ईसीएचएस परिसर में पौधरोपण करते पूर्व सैनिक। स्रोत : पूर्व सैनिक
विज्ञापन
कोसली। कोसली स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक परिसर में एक्स सर्विस लीग की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता लीग के प्रधान कैप्टन करतार सिंह ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कोसली यूआरसी कैंटीन के मैनेजर सीताराम और ईसीएचएस अधिकारी कमांडर नरेंद्र कुमार यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और कैंटीन व्यवस्था पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कोसली में कैंटीन के लिए स्थायी भवन की आवश्यकता बताई।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही कोसली विधायक से मिलकर कैंटीन भवन निर्माण की मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक के बाद ईसीएचएस परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पूर्व सैनिकों और पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर लीग के पैट्रन कर्नल सुधीर यादव, सरपंच रामकिशन जांगड़ा और पूर्व वाइस चेयरमैन विजय आजाद यादव उपस्थित रहे। सूबेदार सर्व सुख और सूबेदार सुकर्मपाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भी मौजूद थे। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें