फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खुलासा...कमीशन न देने पर तौलिए से गला घोंट की थी सेल्समैन की हत्या

विज्ञापन
आरोपी, श्याम सुंदर
विज्ञापन
रेवाड़ी। कमीशन न देने पर तौलिए से गला घोंटकर गांव नंगली गोधा से भाड़ावास रोड पर शराब ठेके के सेल्समैन रघुनाथ की हत्या की गई थी। थाना रामपुरा पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव बधराणा निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


31 अगस्त को गांव बधराणा का ही रहने वाला श्याम सुंदर ठेके पर शराब लेने के लिए गया था। वहां उसने शराब खरीदने पर रघुनाथ से कमीशन देने के लिए कहा था। रघुनाथ ने कमीशन देने से मना कर दिया।
इसके बाद श्यामसुंदर ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा हुआ जिसमें श्यामसुंदर को भी चोट लगी। सफाई करने के बाद रघुनाथ ने उसकी मजदूरी के पैसे उसे दे दिए जिसके बाद श्यामसुंदर ने रघुनाथ से शराब पर डिस्काउंट की बात कही।
विज्ञापन

रघुनाथ ने 10 रुपये के लिए कहा कि वह ये पहले लेगा, बाकी बाद में लेगा। डिस्काउंट नहीं करने पर श्यामसुंदर गुस्से में आ गया। श्याम सुंदर ने रघुनाथ के गले में लिपटे तौलिए से उसका गला घोंट दिया। रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के भाई शुभनाथ के बयान पर थाना रामपुरा में हत्या का मामला दर्ज करके मामले में कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर को वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

मौके पर हो गई थी पहचान
पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को पुलिस को गांव नंगली गोधा से भाड़ावास रोड पर शराब के ठेके के पास सेल्समैन का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो व्यक्ति की पहचान गांव बधराणा निवासी 52 वर्षीय रघुनाथ पुत्र बिशंबर दयाल के रूप में हुई थी। गांव बधराणा निवासी शुभनाथ ने बताया कि उसका छोटा भाई रघुनाथ गांव नंगली गोधा से भाड़ावास रोड पर शराब के ठेके पर सेल्समैन लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें