कोसली। स्थानीय पंचायत घर में रविवार को सर्व दिव्यांगजन उत्थान समिति की बैठक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें 3 दिसंबर को दिव्यांग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति के कार्यों पर चर्चा की गई और दिव्यांगों से संबंधित मांगों को लेकर हरियाणा सरकार को ज्ञापन भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगों को 5000 रुपये पेंशन दी जाए, दिव्यांगता की परिस्थिति को देखते हुए 50 प्रतिशत दिव्यांग को भी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल दी जाए। एचकेआरएन की नौकरियों में दिव्यांग जनों को वरीयता और आरक्षण दिया जाए। दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए कैंप का आयोजन किया जाए। दिव्यांगों के सहायक उपकरणों व इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के मेनटेनेंस के लिए ब्लाॅक स्तर पर व्यवस्था की जाए। प्रधान जसवंत सिंह ने सरकार व प्रशासन से दिव्यांगों की मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस मौके पर भूदत शर्मा, जसवंत सिंह, कृष्ण कुमार, कुलदीप, खजांची राजपाल, ईश्वर, राकेश कुमार, नरेश कुमार, हरीश लखेरा, राजेंद्र, ओमबीर, धोलिया, नरेश कुमार, कमल उपस्थित रहे।