फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अयोध्या जाने के लिए गुरूग्राम से मिलेगी सीधी बस

Tue, 16 Jan 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी से अयोध्या तक सीधी बस चलने का सपना अधूरा सा लग रहा है। रोडवेज को अभी तक मुख्यालय से किसी प्रकार के बस चलाने के लिए निर्देश नहीं मिले हैं। रोडवेज फरवरी माह से हरियाणा के तीन जिलों में अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करेगा। जिसमें गुरूग्राम भी शामिल है। रेवाड़ी के लोगों को गुरूग्राम से बस पकड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद यह मंदिर दर्शनों के लिए खुल जाएगा। बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से विशेष मांग को ध्यान में रखते हुए हर जिले से बसों की व्यवस्था करने की बात कही गई थी। वरिष्ठ नागरिकों को फरवरी में निःशुल्क अयोध्या घुमाया जायेगा। प्रारंभिक योजना के अनुसार जिले में 200-300 लोगों को लिया जाना है। हालांकि, अभी तक रोडवेज को कोई आवेदन नहीं मिला है।

विश्व हिंदू परिषद की अयोध्या ले जाने की तैयारी

लोग 9 और 10 फरवरी को भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकेंगे। विश्व हिंदू परिषद की योजना प्रदेश के हर जिले से 75-75 लोगों को अयोध्या ले जाने की है, जिसमें हर वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व होगा। इन भाग्यशाली भक्तों का चयन कैसे किया जाएगा, इस पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के नेताओं के साथ सरकारी अधिकारियों के बीच चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या तक बस चलाने के लिए मुख्यालय से किसी प्रकार का पत्र नहीं मिला है। अगर मिलता है तो बस चलाई जाएगी।
देवदत्त, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें