फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खंडस्तरीय योग ओलंपियाड में अंडर-14 बालक वर्ग में दीपेश प्रथम

Mon, 20 May 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में खंडस्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 बालक वर्ग में दीपेश और बालिका वर्ग में तानी प्रथम रहीं।
प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी खंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि योग प्राणायाम से न केवल हमारा शरीर स्वास्थ्य एवं ताकतवर बनता है बल्कि विभिन्न बीमारियों से निजात मिलती है। कांता लहकरा ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा के दीपेश प्रथम, उत्तम सागर द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में आरपीएस रेवाड़ी की तानी प्रथम, राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी से यशिका द्वितीय और गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीकानेर की काजल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 बाल वर्ग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहेश्वरी के निशांक प्रथम, आरपीएस रेवाड़ी से गौरव द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय चिल्हड़ के जतिन तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर की तनिषा प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नयागांव की अंशिता द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बीकानेर से खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। गुरुकुल किशन गढ़ घासेड़ा से आए आचार्य रतन देव, नवीन कुमार और योग शिक्षक जयदीप आर्य ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। योग शिक्षक शीतल यादव ने संचालन किया।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने योग और आयुर्वेद को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर जयप्रकाश आर्य, महेंद्र सिंह, ममता सैनी, कैप्टन फकीरचंद, प्रदीप कुमार, सोमबीर यादव, रविंद्र कुमार सैनी, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रिया देवी, पूनम देवी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें