रेवाड़ी। चुनाव को लेकर थाना खोल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते हुए। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने सोमवार को फ्लैग मार्च कर लोगों से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।
थाना खोल प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कुंड, खोल व डहीना सहित अन्य गांव की गलियों व मार्गों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भय होकर अपना मतदान कर सकें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से यह भी अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें।