फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कर्मठ सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

Tue, 27 Oct 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करती विनीता पीपल व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला प्रशासन और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से सोमवार को बाल भवन सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि चेयरपर्सन विनीता पीपल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कर्मठ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडीएम दलबीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारत के आदि कवि हैं। उन्होंने हजारों वर्ष पहले रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना की, जो आज भी समाज को जीवन जीने की दिशा दिखाता है। रामायण सनातन परंपरा की कालजयी रचना है। युवा पीढ़ी को महर्षि वाल्मीकि के जीवन से मेहनत और शिक्षा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि प्रदेश सरकार संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के माध्यम से महान विभूतियों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है। इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बलडोदिया ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से तप, धर्म और ज्ञान की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। एसडीएम ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। समारोह में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें