फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नागरिक अस्पताल अस्पताल में लगेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन

Thu, 04 Jun 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में मरीजों को आधुनिक डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने का प्रस्ताव तैयार कर उसे मुख्यालय भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद डिजिटल एक्स-रे रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में तीन एक्स-रे मशीनें हैं। इन मशीनों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की जाती है। जिले के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने से जिले के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा।
डिजिटल एक्स-रे तकनीक में जांच की तस्वीरें सीधे कंप्यूटर सिस्टम पर उपलब्ध हो जाती हैं। इससे फिल्म विकसित करने की आवश्यकता नहीं रहती और रिपोर्ट तैयार करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। डॉक्टर भी अधिक स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली छवियों के आधार पर मरीजों का बेहतर निदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में रेडियोलॉजी की कमी भी लंबे समय से बनी हुई है। वर्तमान में तीन मशीनों पर केवल पांच रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत हैं, जबकि निर्धारित मानकों के अनुसार यहां करीब 15 रेडियोलॉजिस्ट होने चाहिए।
स्टाफ की कमी के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर कार्यभार अधिक है। विभाग को उम्मीद है कि डिजिटल तकनीक आने से कार्यप्रणाली अधिक सुगम होगी।

वर्जन
डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग भेजी है। इसके लगने से जांच प्रक्रिया तेज होगी। रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और भविष्य में मरीजों की रिपोर्ट दोबारा प्राप्त करना आसान हो जाएगा।-डॉ. नरेंद्र दहिया, सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें