फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा और कोसली में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Tue, 01 Jul 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 1डिजिटल लाइब्रेरी का हो रहा जीर्णोधार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से कोसली और धारूहेड़ा में 13 लाख रुपये की लागत के साथ डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। धारूहेड़ा में सेक्टर 4 ए में स्थित आंबेडकर पार्क में बने भवन में लाइब्रेरी खोली जाएगी।
कोसली में बाल भवन में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसके लिए कोसली में बाल भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। धारूहेड़ा की लाइब्रेरी में 40 सीट और कोसली की लाइब्रेरी में 30 सीट होगी।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में दाखिला पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लिया जाएगा। लाइब्रेरी में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा होगी। इसके अलावा एसी की भी व्यवस्था होगी।
परिषद के अधिकारियों के अनुसार धारूहेड़ा की लाइब्रेरी पर 6 लाख और कोसली की लाइब्रेरी पर 7 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें विभिन्न लेखकों की किताबें, आत्मकथा, महापुरुषों के जीवनी पर आधारित किताबें उपलब्ध रहेंगी।
लाइब्रेरी में युवाओं को देश-विदेश की घटनाओं व जानकारी से अपडेटेड रखने के लिए हिंदी व अंग्रेजी के अखबार भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे, ताकि उन्हें आसानी से देश-विदेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिल सके।
परिषद के अधिकारियों के अनुसार यह लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जाएगी। अधिकारियों का कहना है युवाओं की रुचि के अनुसार इस शुल्क को बाद में घटाया भी जा सकता है।

लंबे समय से लाइब्रेरी खोलने की हो रही थी मांग
कोसली व धारूहेड़ा के युवा बाल भवन में लाइब्रेरी खोलने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसी के देखते हुए यहां लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया गया। दोनों ही जगह पर लाइब्रेरी में युवाओं को ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा देने के लिए 10-10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। उन्हें लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। ताकि वह ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सके। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लाइब्रेरी में एयर कंडीशनर भी लगाए जाएंगे और उनके लिए पानी व शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन






वर्जन


धारूहेड़ा सेक्टर 4 ए में स्थित आंबेडकर पार्क में बने भवन में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। कोसली में लाइब्रेरी बाल भवन कोसली में खोली जाएगी। इस भवन का जीर्णोद्धार हो रहा है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में दोनों लाइब्रेरी का उद्घाटन उपायुक्त करेंगे। लाइब्रेरी में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। -वीरेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें