फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डिजिटल लाइब्रेरी के सदस्य के लिए पंजीकरण शुरू

Sat, 17 Jan 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : जिला बाल कल्याण परिषद के अधिकारी युवाओं को डिजिटल लाइब्रेरी में पंजीकरण की जानकारी देते
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से जिले के विद्यार्थियों और युवाओं के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल भवन डिजिटल लाइब्रेरी की सदस्यता के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस वर्ष सदस्यता सीमित सीटों के लिए केवल एक सप्ताह के लिए खुली है। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थी और युवा अपने अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए विभिन्न ई-पुस्तकें, अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन संसाधनों का लाभ उठा सकते हैं।
पंजीकरण कराने वाले इच्छुक युवक-युवती इस सीमित अवधि में अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी माध्यमों के जरिए अध्ययन में सहायता प्रदान करना और उनके शैक्षणिक कौशल को सशक्त बनाना है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी शैक्षणिक प्रगति को और मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें