फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धीरज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 11 May 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धीरज यादव का राजकीय सम्मान के साथ हो रहा अंतिम संस्कार। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कोसली। जीआरईएफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) शाखा में एलडीसी (लोवर डिविजलन क्लर्क) पद पर कार्यरत कोसली निवासी धीरज यादव का तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

धीरज यादव की अंतिम यात्रा में पहुंचे ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कोसली पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर धीरज यादव को अंतिम सलामी दी गई। अनूप सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
धीरज यादव वर्ष 2013 में जीआरईएफ में एलडीसी पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड में थी। वे एक दिन पहले 15 दिनों की छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात उनका निधन हो गया।
धीरज यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके निधन से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनकी अंत्येष्टि के मौके पर विजय आजाद, रामकिशन सरपंच, अनिल भारद्वाज, रामफल कोसलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें