फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राधा कृष्ण मंदिर के लिए मंत्रोच्चार के साथ किया गया भूमि पूजन

Mon, 11 May 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर परिसर में हो रहा भूमि पूजन। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कोसली। गांव बव्वा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर परिसर में रविवार को राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण के लिए मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने अपने पैतृक गांव में विधि-विधान के साथ मंदिर की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। श्रीमद्भागवत आश्रम दरौली के संत समर्पणानंद महाराज एवं हरिहर आश्रम बव्वा के महाराज कैलाश ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
संतों ने कहा कि मंदिर समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने कहा कि न्याय और धर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह राधा कृष्ण मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार, श्रद्धा और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण कार्य को जन्माष्टमी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर बव्वा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, जबकि युवाओं ने मंदिर निर्माण में श्रमदान करने का संकल्प लिया। भूमि पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच सुनीता देवी, मंदिर कमेटी प्रधान चंद्रभान साहब, गोपीराम, सुरेश कुमार, राजकुमार शास्त्री, पूर्व सरपंच सूरत सिंह, चिरंजीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें