फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डुडलिंग कला में छात्रा विनिता जिला स्तर पर द्वितीय

विज्ञापन
फोटो 3विजेता छात्राओं के साथ ललित कला प्राध्यापिका सीमा कुमारी।स्रोत संस्था
विज्ञापन
नारनौल। जिला परियोजना कोऑर्डिनेटर समग्र शिक्षा द्वारा जिलास्तरीय कला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय नसीबपुर में करवाया गया जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की कक्षा 9वीं से 12वीं की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में विभिन्न कलाओं जैसे डुडलिंग कला, मंडन कला, फ्री हैंड कला, कैलीग्राफी स्टीपलिंग कला, वर्ली आर्ट आदि कलाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरोही विद्यालय की ललित कला प्राध्यापिका सीमा कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आरोही की छात्रा विनिता पुत्री जयदेव कक्षा 9वीं गांव ढाणी बाठोठा ने डुडलिंग कला में जिलास्तर पर दूसरा स्थान, ज्योति पुत्री विक्रम सिंह मंढाणा कक्षा 12वीं ने कैलीग्राफी कला में दूसरा स्थान, वर्षा पुत्री रविंद्र कुमार कक्षा दसवीं ने फ्री हैंड आर्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्येक छात्र को 2100-2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार दिव्या पुत्री रामचंद्र गांव आकोली कक्षा दसवीं ने स्टेप्लिंग आर्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करके 1500 का नकद इनाम प्राप्त किया। छात्रा अक्षरा पुत्री जितेंद्र कुमार मंढाणा कक्षा नौवीं ने मंडन कला और तमन्ना पुत्री महेश कुमार गांव सिलारपुर कक्षा 11वीं आर्ट ने वर्ली आर्ट में चौथा स्थान प्राप्त करके 1100-1100 रुपये प्राप्त किए।


विद्यालय प्राचार्य लीलू राम यादव ने बताया कि कला प्राध्यापिका सीमा कुमारी के सकारात्मक सहयोग व छात्राओं की मेहनत व लगन के परिणाम स्वरूप ही जिलास्तर पर आरोही विद्यालय का शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें