मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बीएमजी एलिजेंट सिटी से कार चोरी करने और लियो चौक के नजदीक से मोटर साइकिल चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंदौला निवासी रजत व सुधांशु निवासी बड़ागांव यूपी हाल रावलीहाट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-8, रोहिणी, दिल्ली निवासी आयुष गुप्ता ने ढालियावास में एक कंपनी खोल रखी है। स्वयं बीएमजी एलिजेंट सिटी में रहता है। 12 अगस्त को जब आयुष गुप्ता अपने फ्लैट में था तो किसी ने उसके फ्लैट के बाहर से उसकी कोरोला कार चोरी कार ली। पुलिस ने आयुष गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया की आरोपी रजत उसी ब्लाक में आयुष गुप्ता के ऊपर वाले फ्लैट में रहता है, जिसने पहले चुपके से आयुष के घर से गाड़ी की चाबी निकल ली तथा बाद में मौका पाकर गाड़ी को वहां से ले जाकर विजय नगर में अपने एक दोस्त के मकान पर ले जाकर खड़ी कर दी। पुलिस ने विजय नगर से कार बरामद कर ली तथा शुक्रवार की शाम को आरोपी रजत को गिरफ्तार कार लिया।
इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2019 को लियो चौक नजदीक बिरेन्द्रा हास्पिटल के पास से चोरी हुई मोटर साइकिल को रविवार को नाका चेकिंग के दौरान आरोपी सुधांशु शुक्ला निवासी बड़ागांव यूपी हाल रावलीहाट को चोरी शुदा मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।