फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सामाजिक मुद्दों पर धानक समाज की बैठक कल

विज्ञापन
बैठक को लेकर चर्चा करते धानक समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। धानक समाज की ब्लॉक मीटिंग रविवार 30 नवंबर को सुबह 10 बजे धानक धर्मशाला बालावास जाट में आयोजित की जाएगी। समाज के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल ने बताया कि यह मीटिंग समाज के उत्थान, जागरूकता और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में खोल, नाहड़, डहीना और जाटूसाना ब्लॉक की कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। जाटूसाना ब्लॉक की मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि बावल ब्लॉक की मीटिंग बालावास जाट में आयोजित की जाएगी।
बताया कि इस मीटिंग में समाज के युवाओं को शिक्षा, सरकारी नौकरियों और नशे के प्रति जागरूक करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, मृत्यु भोज को बंद करने और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक लगाने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

समाज में भविष्य की रणनीति तय करने और युवाओं के लिए जिला स्तर पर कोचिंग सेंटर की व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा।धानक समाज की बावल ब्लॉक की कार्यकारिणी गठन भी इसी दिन किया जाएगा।
जिला कार्यकारिणी के सदस्य हुकमचंद, शिवचरण, सुरेश, चिमनलाल, राजकुमार, जसवंत, जगमोहन, चुन्नीलाल, नरेश और राहुल समाज के गांव-गांव जाकर मीटिंग की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें