फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ढालियावास की टीम विजेता

Sun, 24 Dec 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा उदय मुहिम के तहत गांव छुरियावास में पुलिस प्रशासन की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें दस टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को डीएसपी पवन कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ निरीक्षक अनूप कुमार, पूर्व कप्तान भारतीय कबड्डी टीम द्वारा किया गया। इसमें गांव छुरियावास, करनावास, ढालियावास, डवाना, शहबाजपुर, लालपुर की ढाणी व प्रथम इंटरनेशनल स्कूल गांव धामलाका की कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गांव ढालियावास व करनावास की टीम के बीच हुआ, जिसमें गांव ढालियावास की टीम ने जीत हासिल की। जीतने वाले खिलाडियों को डीएसपी पवन कुमार द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

डीएसपी पवन कुमार ने सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए युवाओं को जागरूक किया और लोगों से नशा बेचने वालों, नशे का व्यापार करने वालों और किसी भी आपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलो के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंधक थाना माडल टाऊन निरीक्षक कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार सरपंच गांव छुरियावास, विक्रम यादव सरपंच गांव करनावास, बलराज सरपंच गांव ढालियावास, खेमराज नम्बरदार गांव छुरियावास, सुधीर मास्टर गांव छुरियावास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें