फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देवराज पूरी की अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया रेस

Fri, 15 May 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया रेस पूरी करने के बाद खुशी जाहिर करते देवराज। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
रेवाड़ी। डयोढई निवासी देवराज (42) ने दुनिया की मशहूर अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया रेस सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह उनके एंड्यूरेंस स्पोर्ट्स सफर में बड़ी उपलब्धि है। यह कामयाबी उन्हें छह महीने की समर्पित तैयारी के बाद मिली है।
विज्ञापन

अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की सबसे कठिन अल्ट्रा-एंड्यूरेंस रेस में एक माना जाता है। यह 3 दिन की रेस थी जिसमें कुल 515 किमी की दूरी तय करनी होती है। इसमें 10 किमी तैराकी, 421 किमी साइकिलिंग, और 84 किमी दौड़ शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन इवेंट्स में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले देवराज का रिकॉर्ड पहले से ही प्रभावशाली है। अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया से पहले, उन्होंने दो फुल आयरनमैन रेस पूरी की हैं। इनमें आयरनमैन काल्मर, स्वीडन (2023) और आयरनमैन हैम्बर्ग, जर्मनी (2024) शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने आयरनमैन 70.3 गोवा (2022) भी पूरा किया है, जिससे वे लगातार वैश्विक एंड्यूरेंस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले कुछ भारतीय एथलीटों में शामिल हो गए हैं।
अपनी इस उपलब्धि पर बात करते हुए देवराज ने कहा कि अल्ट्रामैन ऑस्ट्रेलिया पूरा करना एक सपना था और इसके लिए पिछले छह महीनों से लगातार मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह सफर उनकी समर्पित क्रू टीम के सहयोग के बिना संभव नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने अपने क्रू सदस्यों कपिल चौधरी, एंथनी लुकास और वाल्टर का आभार व्यक्त किया और रेस के दौरान उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें