फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में करीब 3.90 लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

Fri, 15 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी में रखी फसल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की अनाज मंडियों में 15 मई को गेहूं खरीद का अंतिम दिन था। इस बार गेहूं खरीद का सीजन किसानों और खरीद एजेंसियों के लिए बेहतर साबित हुआ। इस सीजन में करीब 3.90 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। पिछले वर्ष करीब 3.50 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी।
विज्ञापन

मौसम अनुकूल रहने और फसल उत्पादन बढ़ने के कारण मंडियों में इस बार गेहूं की भरपूर आवक हुई। कोसली अनाज मंडी में सबसे अधिक करीब 3 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 1 लाख क्विंटल अधिक है।
नई अनाज मंडी रेवाड़ी में गेहूं की कुल 75 हजार 315 क्विंटल आवक दर्ज की गई। इसमें से 67 हजार 660 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है, जबकि 7 हजार 655 क्विंटल गेहूं अभी मंडी में शेष पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

खरीद एजेंसियों में हैफेड द्वारा 23 हजार 896 क्विंटल तथा एचएसडब्ल्यूसी द्वारा 51 हजार 419 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मंडी में अंतिम दिन भी किसानों की आवाजाही बनी रही और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे।
उधर बावल में गेहूं की कुल 15 हजार 378 क्विंटल आवक हुई। यहां पूरी खरीद एचएसडब्ल्यूसी द्वारा की गई। इसमें से 14 हजार 652 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है, जबकि 726 क्विंटल अनाज अभी मंडी में पड़ा हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि शेष अनाज के उठान का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मंडी अधिकारियों के अनुसार इस बार खरीद व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक बेहतर रही। किसानों को समय पर भुगतान और फसल बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वहीं उठान कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूरों और वाहनों की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें