रेवाड़ी। माता दिन कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स
धारूहेड़ा। माता दिन कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। हनुमान मंदिर परिसर से बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर आचार्य शिवदत्त शर्मा ने विधि-विधान से भागवत पूजन किया और कलश स्थापना कर कथा का शुभारंभ किया।
कथा व्यास आचार्य शिवदत्त शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा में धुंधकारी प्रेत के मुक्ति के बारे में बताया कि कैसे उन्हें विष्णु लोक की प्राप्ति हुई।
आयोजक सुरेश शर्मा ने बताया कि कथा का समापन 1 अप्रैल को होगा जबकि 2 अप्रैल को हवन और प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नपा उपप्रधान अजय जांगिड़, सुभाष भारद्वाज, राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।