फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रास्ता बंद होने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

Thu, 06 Aug 2026 04:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सड़क बंद होने से सर्विस लेन पर खड़े कांवड़िए जानकारी देते। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के प्रशासनिक दावे धरातल पर कमजोर साबित होते नजर आए। धारूहेड़ा पुलिस थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की सर्विस लेन निर्माण कार्य के चलते बंद है। यही मार्ग कांवड़ियों के लिए अलग से निर्धारित किया गया था लेकिन रास्ता बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
रेवाड़ी निवासी लक्ष्य, जो 111 लीटर जल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। बताया कि धारूहेड़ा पहुंचने पर सर्विस लेन बंद मिली। ऐसे में उन्हें हाईवे पर चलने या सड़क के डिवाइडर को पार करने जैसी जोखिम भरी स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निर्माण स्थल पर मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं और केवल सावधान, आगे रास्ता बंद है, कार्य प्रगति पर है जैसे बोर्ड लगाए गए हैं। कांवड़ियों के लिए न तो सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाया गया और न ही पर्याप्त प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन से मिट्टी हटवाकर अस्थायी रास्ता तैयार कराया, जिससे कांवड़िए अपनी यात्रा आगे बढ़ा सके। यह समस्या केवल धारूहेड़ा तक सीमित नहीं है। एनएच-48 की कई सर्विस लेनों पर जलभराव और निर्माण कार्य के कारण भी कांवड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें