फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रद्धालुओं ने बस स्टैंड परिसर की सफाई की

Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नांगलमूंदी बस स्टैंड पर सफाई करती साध संगत। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
नांगलमूंदी। बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती पर श्रद्धालुओं ने नांगलमूंदी बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुखी महात्मा धर्मपाल एवं साध संगत ने किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बस स्टैंड परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने मानव मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी और अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा को समर्पित किया।
उनके विचारों में स्वच्छता का विशेष महत्व रहा है। वे कहा करते थे कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक होते हैं। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंकारी मिशन द्वारा उनके जन्मदिन पर विश्वभर में सफाई अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सफाई अभियान पूर्ण होने के बाद राकेश महात्मा मूंदी के निवास पर सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से सतगुरु के संदेशों का स्मरण किया। अंत में संगत को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर स्वच्छता और सेवा भावना का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें