फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष में 430 करोड़ के कराए गए विकास कार्य : लक्ष्मण

Mon, 13 Oct 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आगामी 17 अक्तूबर को प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में 430 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी विधायक ने रविवार को नाईवाली के पास एक टूरिस्ट कांप्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विरोधी उनसे एक साल का हिसाब मांग रहे हैं। वह अभी तक 430 करोड़ के विकास कार्य करा चुके हैं। मेरा एक वर्ष का कार्यकाल विरोधियों के पिछले 50 वर्षों पर भारी पड़ रहा है।

उन्होंने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और उनके पुत्र पूर्व विधायक चिरंजीव राव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि अगर रेवाड़ी में विकास के प्रति उनका कोई विजन होता तो अभी तक शहर तस्वीर बदल गई होती। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों तक रेवाड़ी को पीछे धकेलने वाले भी बोलते हैं कि कोई काम नहीं हो रहा।
विज्ञापन


रेवाड़ी में चल रहे स्वच्छता अभियान पर कहा कि टोका-टाकी छोड़कर अगर एकजुट होकर लोग सहयोग करें तो रेवाड़ी जल्द स्वच्छ शहरों में शामिल हो जाएगा। न्यायाधीश पर हमले और वरिष्ठ आईपीएस के खुदकुशी मामले में कहा कि दोनों मामलों में विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा है, लेकिन इतनी तसल्ली अवश्य है कि विपक्ष प्रदर्शन करने की तो हिम्मत जुटा पाया। इस मौके पर समाजसेवी राहुल यादव, विजेंद्र यादव, डीएम यादव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें